क्या किडनी फेल होने से दर्द होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 09:32

आपकी किडनी ठीक ढंग से काम कर रही हैं या नहीं, जानिए किडनी फेल होने पर कहां दर्द होता है?

किडनी फेलियर के लक्षण जैसे भूख न लगना, वजन का कम होना , उल्टियां आना, थकान होना, केवल एडवांस्ड किडनी की बीमारी में ही देखने को मिलते हैं
आपकी किडनी ठीक तरह से काम कर रही है या नहीं इस बात का पता लगाने के लिए जीएफआर टेस्ट की जरूरत पड़ती है। जीएफआर टेस्ट जिसे ग्लोमेरुलर फिल्ट्रेशन रेट कहा जाता है, जो यह अनुमान लगाता है कि 1 मिनट में ग्लोमेरुली से कितना रक्त निकल रहा है। ग्लोमेरुली हमारे गुर्दे में मौजूद कोशिकाओं का एक ग्रुप है, जो ब्लड से गंदगी को साफ करता है, जिससे हमारे शरीर को सभी जरूरी तो पोषक तत्व प्राप्त हो सके।

किडनी की बीमारी की स्टेज में निम्न स्टेज मौजूद होती हैं।

● स्टेज 1 जिसे जीएफआर कहा जाता है, 90 से ज्यादा होती है और इसमें यूरीन में प्रोटीन भी पाया जा सकता है।

● स्टेज 2 का जीएफआर लेवल 60 से 89 होता है।

● स्टेज 3 का जीएफआर 30 से 59 होता है।

● स्टेज 4 का जीएफआर 15 से 29 होता है।

● स्टेज 5 का जीएफआर 15 से भी कम होता है।

किडनी फेलियर के लक्षण जैसे भूख न लगना, वजन का कम होना , उल्टियां आना, थकान होना, केवल एडवांस्ड किडनी की बीमारी में ही देखने को मिलते हैं जैसे स्टेज 4 और 5। रेगुलर ब्लड केमिस्ट्री, यूरीन रूटीन और माइक्रोस्कोपी टेस्ट, 45 की उम्र में पहुंचने के बार साल में एक बार तो करवाने ही चाहिए। ऐसा करना डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, पथरी के मरीज और हृदय के मरीजों के लिए तो और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। केवल इन्हीं नियमित रूप से करवाए गए हेल्थ चेक अप के द्वारा आप शुरुआती स्टेज में ही किडनी बिमारियों का पता लगा सकते हैं।
किडनी फेल होने पर कहां दर्द होता है?

आपकी रिब्स के नीचे ही किडनी में दर्द होना शुरू हो जाता है, यह आप की रीढ़ के दाएं या बाएं ओर हो सकता है। यह कई बार ज्यादा गहरा होने की वजह से पेट की ओर महसूस होना भी शुरू हो सकता है। लेकिन इस तरह का दर्द किडनी फेल होने का डायरेक्ट संकेत नहीं होता है। भूख न लगना, वजन का कम होना, उल्टियां आना, जी मितलाना, कमजोरी और थकान महसूस होने जैसे लक्षण किडनी फेल होने के मुख्य लक्षण होते हैं। केवल किडनी में दर्द होने का मतलब है किडनी में पथरी होना, यूरिनरी रिटेंशन, रिफ्लक्स, युरेटरल स्ट्रक्चर, चोट लगना और कभी कभार रेनल कैंसर।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info